Rajnath Singh on Pakistan Warning: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार (2 अप्रैल) को पाकिस्तान का बिना नाम लिए बड़ा हमला बोला. केरल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे रक्षा मंत्री ने कहा, भारत का पड़ोसी आजकल जिस स्थिति में है, उसमें कोई भी ‘गलत हरकत’ कर सकता है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “आज हम सभी बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं।
वेस्ट एशिया में बहुत बड़ा संघर्ष चल रहा है। केरल के बहुत सारे लोग इन देशों में रहते हैं और काम करते हैं लेकिन हमें किसी भी प्रकार की चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि हम अपने भारतीय नागरिकों की रक्षा और सुरक्षा के लिए कोई भी कदम उठाने में पीछे नहीं रहेंगे। इसके लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।”
Rajnath Singh on Pakistan Warning: देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं
#WATCH | तिरुवनंतपुरम, केरलम: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “आज हम सभी बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। वेस्ट एशिया में बहुत बड़ा संघर्ष चल रहा है। केरल के बहुत सारे लोग इन देशों में रहते हैं और काम करते हैं लेकिन हमें किसी भी प्रकार की चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि हम… pic.twitter.com/EwDDTAvYWp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2026
उन्होंने आगे कहा, “कुछ लोग वेस्ट एशिया के इस संघर्ष के कारण झूठ फैलाकर तनाव फैलाना चाहते हैं। न तो देश में पेट्रोल-डीजल की कमी है, न तो गैस की कमी है और भारत किसी भी संकट से निपटने के लिए तैयार है। हमारी नौसेना स्टेट ऑफ होर्मुज से भारतीय टैंकरों को सुरक्षित तरीके से निकाल रही है. जबकि विपक्ष इस संकट के समय देश के साथ खड़े होने के बजाय निम्न स्तर की राजनीति कर रहा है।”
Rajnath Singh News: NDA में थमा आतंक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “मैंने देश के गृह मंत्री के रूप में भी काम किया है और आज मैं रक्षा मंत्री के रूप में देश को अपनी सेवा दे रहा हूं। पिछले 11 वर्षों में चाहें वो आंतरिक सुरक्षा की बात रही हो या चाहें बाहर के दुश्मनों से सुरक्षा की बात रही हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को ताकत दी है.
ये बदलाव पूरी दुनिया को हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी देखने को मिला है. जब कांग्रेस में UPA सरकार का शासन था तो कैसे हालात थे याद कीजिए। आए दिन कोई न कोई घटना होती थी. जब से केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार आई है, आतंकवादी घटनाओं पर न केवल लगाम लगी है बल्कि आतंकवाद के खिलाफ हमने निर्णायक कदम भी उठाए हैं.”
यह भी पढ़ें – जयपुर का ‘Pink Elephant’ विवाद, फोटोशूट के बाद हथिनी की मौत पर सोशल मीडिया में मचा बवाल


Download Android App
Download iOS App




