राजनाथ सिंह ने शनिवार को रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया और तत्काल शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद यशो नाइक, रक्षा सचिव संजय मित्रा और मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया।
पदभार संभालते ही राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी. एस. धनोआ और नव-नियुक्त नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह के साथ बैठक की और सभी से लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम करने को कहा। बैठक में रक्षा सचिव सहित मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

इससे पहले राजनाथ सिंह ने सुबह आठ बजे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर तीनों सेना प्रमुखों के साथ शहीदों को श्रंद्धाजलि दी।

बता दें कि राजनाथ सिंह को निर्मला सीतारमण की जगह यह जिम्मेदारी दी गई है। सीतारमण को वित्त मंत्री बनाया गया है। राजनाथ लखनऊ लोकसभा सीट से जीतकर संसद पहुंचे हैं।


Download Android App
Download iOS App



