‘कुछ लोगों को भारत का विकास रास…’, रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने ट्रंप पर साधा निशाना!

Summary :

केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग हैं जिन्हें भारत का तेज विकास रास नहीं आ रहा। उन्हें लगता है कि दुनिया पर उनका ही हक है और भारत इतनी तेजी से कैसे आगे बढ़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Rajnath Singh ने कहा कि कुछ लोग यह भी चाह रहे हैं कि भारत में बनी चीजें महंगी हो जाएं ताकि लोग उन्हें न खरीदें। लेकिन भारत इतनी तेजी से तरक्की कर रहा है कि अब कोई ताकत इसे दुनिया की बड़ी…

केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग हैं जिन्हें भारत का तेज विकास रास नहीं आ रहा। उन्हें लगता है कि दुनिया पर उनका ही हक है और भारत इतनी तेजी से कैसे आगे बढ़ सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Rajnath Singh ने कहा कि कुछ लोग यह भी चाह रहे हैं कि भारत में बनी चीजें महंगी हो जाएं ताकि लोग उन्हें न खरीदें। लेकिन भारत इतनी तेजी से तरक्की कर रहा है कि अब कोई ताकत इसे दुनिया की बड़ी शक्ति बनने से रोक नहीं सकती।

अब भारत खुद बना रहा है रक्षा उपकरण

Rajnath Singh ने बताया कि पहले ज़्यादातर रक्षा उपकरण विदेशों से खरीदे जाते थे। चाहे वो लड़ाकू विमान हो, हथियार हो या सैन्य प्लेटफॉर्म,  सब कुछ विदेशों में बनता था। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। आज भारत में ही ये उपकरण तैयार हो रहे हैं और भारतीय इंजीनियर और कामगार इन्हें खुद बना रहे हैं। यही नहीं, अब ये चीजें हम दूसरे देशों को भी बेच रहे हैं।

रक्षा उत्पादों का निर्यात हुआ कई गुना

Rajnath Singh ने बताया कि जब 2014 में प्रधानमंत्री मोदी पहली बार पीएम बने थे, तब भारत का रक्षा निर्यात सिर्फ 600 करोड़ रुपये था। आज यह बढ़कर 24,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा हो चुका है। यह भारत की बढ़ती ताकत को दिखाता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह आंकड़ा और भी बढ़ेगा क्योंकि अब देश आत्मनिर्भर बन रहा है।

तकनीक के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है भारत

रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने कहा कि पहले तकनीक सिर्फ विदेशों से आती थी, लेकिन अब भारत के युवा भी नई तकनीक बना रहे हैं। ये तकनीक अब हथियार, मिसाइल, बम, तोप आदि बनाने में इस्तेमाल हो रही है। इससे ना सिर्फ भारत का सुरक्षा क्षेत्र मजबूत हो रहा है, बल्कि यह युवाओं को भी आत्मनिर्भर बना रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया को मिला सख्त संदेश

Rajnath Singh ने पहलगाम की एक घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि जब भारत पर हमला हुआ था, तब दुश्मन देश को लगा कि भारत शांत बैठ जाएगा। लेकिन प्रधानमंत्री ने ठान लिया था कि इसका जवाब ज़रूर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने किसी का धर्म नहीं देखा, बल्कि कर्म देखा और जवाब दिया। ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए भारत ने दुनिया को साफ संदेश दिया कि हम किसी को नहीं छेड़ते, लेकिन अगर कोई हमें छेड़ेगा तो हम उसे भी नहीं छोड़ेंगे।

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।