Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान श्री राम को भेंट किया जाएगा सोने का धनुष-बाण, चेन्नई में हुआ तैयार

Summary :

Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अयोध्या स्थित अमाव राम मंदिर द्वारा 2.5 किलोग्राम का धनुष भेंट किया जाएगा। अयोध्या स्थित अमाव राम मंदिर द्वारा 2.5 किलोग्राम का धनुष भेंट किया जाएगा ये धनुष और बाण चेन्नई से से मंगाए जा रहे हैं श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 19 जनवरी को यह दान कर दिया जाएगा अयोध्या के अमाव राम मंदिर के ट्रस्टी शायन कुणाल ने बताया कि, 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले, हम…

Ram Mandir

Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अयोध्या स्थित अमाव राम मंदिर द्वारा 2.5 किलोग्राम का धनुष भेंट किया जाएगा।

  • अयोध्या स्थित अमाव राम मंदिर द्वारा 2.5 किलोग्राम का धनुष भेंट किया जाएगा
  • ये धनुष और बाण चेन्नई से से मंगाए जा रहे हैं
  • श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 19 जनवरी को यह दान कर दिया जाएगा

अयोध्या के अमाव राम मंदिर के ट्रस्टी शायन कुणाल ने बताया कि, 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले, हम उनके लिए चेन्नई से धनुष और तीर ला रहे हैं। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 19 जनवरी को यह दान कर दिया जाएगा।

रामायण में वर्णन के अनुसार बनाया गया

शायन कुणाल ने कहा, धनुष को वाल्मिकी रामायण में इसके वर्णन के अनुसार बनाया गया है। इसमें विभिन्न तीरों के बारे में भी वर्णन किया गया है। चेन्नई के कुशल कारीगरों ने धनुष बनाया है।

 

इस धनुष को बनाने में सोने के 23 कैरेट का उपयोग किया गया है। 2.5 किलोग्राम वजन वाले धनुष को बनाने में लगभग 600-700 ग्राम सोने का उपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि धनुष बनाने में लगभग दो महीने का समय लगा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News