Bihar: बिहार (Bihar) में पूरी तरह शराबबंदी है, लेकिन, जब सरकारी कर्मचारी भी इस कानून का खुला उल्लंघन कर रहे हों तो क्या कहेंगे। ऐसा ही एक मामला खगड़िया जिले के एक सरकारी स्कूल से सामने आया, जहां दो शिक्षकों को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया गया।
Highlights
- Bihar में शराब के नशे में स्कूल पहुंचे दो शिक्षक गिरफ्तार
- खगड़िया में ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
- दोनों शिक्षकों का ब्रेथ एनालाइजर से जांच किया गया
- शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए
Bihar में शराब के नशे में स्कूल पहुंचे दो शिक्षक गिरफ्तार
पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि खगड़िया (Bihar) जिले के अलौली प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, राही डगर में शराब पीने के आरोप में दो शिक्षकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दोनों शिक्षकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की तो 95 फीसदी शराब की मात्रा मिली। दोनों आरोपी शिक्षकों प्रमोद पासवान और धीरज केसरी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। उल्लेखनीय है कि बिहार (Bihar) में शराबबंदी के बाद सभी सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों को शराब नहीं पीने का संकल्प दिलवाया गया था।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




