राम मंदिर में भगवान राम के बालरूप रामलला का स्वागत करने के लिए देश-दुनिया में फैले करोड़ों श्रद्धालु पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए राम मंदिर पहुंचे। उन्होंने क्रीम रंग का कुर्ता और धोती पहन रखी है। रामलला के लिए पीएम मोदी चांदी का छत्र लेकर पहुंचे हैं।
- देश-दुनिया में फैले करोड़ों श्रद्धालु रामलला के स्वागत के लिए तैयार
- PM Modi रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुंचे राम मंदिर
- पीएम मोदी चांदी का छत्र लेकर पहुंचे
आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है। इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है। जय सियाराम।
अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है। इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है। जय सियाराम! https://t.co/GAuJXuB63A
— Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2024
दक्षिण भारत तक का सहयोग राम मंदिर में मिला- चंपत राय
बता दें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले बताया कि रामलला की मूर्ति अरुण योगीराज ने बनाई है। उन्होंने बताया कि दरवाजे की लकड़ी महाराष्ट्र से, ग्रेनाइट आंध्र प्रदेश से आया है। उन्होंने कहा कि उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक का सहयोग राम मंदिर में मिला है।


Download Android App
Download iOS App



