Ram Mandir Pran Pratishtha: ये ऐतिहासिक क्षण है, जब 500 वर्षों की तपस्या पूरी हो चुकी है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है।
Highlighte
- रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित
- पीएम मोदी ने कहा- त्याग और तपस्या के बाद आए हैं राम
- भव्य मंदिर में विराजमान हुए प्रभु श्रीराम- पीएम मोदी
त्याग और तपस्या के बाद आए हैं राम: पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे राम आ गये हैं। सदियों की प्रतिक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं। इस अद्भूत शुभ घड़ी की सभी समस्त देशवासियों को बधाई। कंठ अवरुद्ध है, मेरा शरीर अभी भी स्पंदित है, चित अभी भी उस पल में लीन है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे रामलला अब टेंट में नही रहेंगे, अब रामलला दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान रहेंगे। सदियों की प्रतिक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं। वहीं, त्याग और तपस्या के बाद हमारे राम आ गए हैं।
भव्य मंदिर में विराजमान हुए प्रभु श्रीराम
500 वर्षों के इंतजार के बाद आज प्रभु श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराज चुके हैं। भारत ही नहीं बल्कि पूरे देश इस अद्भूत पल को महसूस किया है। अयोध्या नगरी को हजारों क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



