Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से पहले सभी प्रमुख मंदिरों में आयोजित होगा Ramayan पाठ

Summary :

Ram Mandir: अयोध्या में निर्माणाधीन प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या व पूरे प्रदेश को राममय बनाने की तैयारी है। बता दें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और प्रदेश की योगी सरकार की ओर से इसके लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इसी क्रम में यूपी (UP)  के हर मंदिर में रामचरितमानस और हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किए जाने की तैयारी है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले सभी प्रमुख मंदिरों में आयोजित होगा Ramayan पाठ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा की गई तैयार Hanuman Chalisa का पाठ…

Ram Mandir: अयोध्या में निर्माणाधीन प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या व पूरे प्रदेश को राममय बनाने की तैयारी है। बता दें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और प्रदेश की योगी सरकार की ओर से इसके लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इसी क्रम में यूपी (UP)  के हर मंदिर में रामचरितमानस और हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किए जाने की तैयारी है।

  • प्राण प्रतिष्ठा से पहले सभी प्रमुख मंदिरों में आयोजित होगा Ramayan पाठ
  • विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा की गई तैयार
  • Hanuman Chalisa का पाठ आयोजित किए जाने की तैयारी

योगी सरकार का प्लान

आपको बता दें योगी सरकार का प्लान है कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सभी जिलों के प्रतिष्ठित मंदिरों में 14 जनवरी (मकर संक्रांति) के दिन से 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन तक अनवरत रामायण, रामचरितमानस और हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग बजट की व्यवस्था करेगा।

अखंड पाठ व हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा आयोजित

Ram Mandir:क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि हर जिले के ‘पर्यटन और संस्कृति परिषद’ के जरिए स्थानीय कलाकारों और लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। 14 जनवरी से 22 जनवरी तक होने वाले इस आयोजन के लिए पर्यटन विभाग धन की व्यवस्था करेगा। हालांकि, इसके लिए अभी प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।यह कार्यक्रम अयोध्या सहित प्रदेश के सभी जनपदों में आयोजित किया जाना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप पूरे प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों में रामचरितमानस का अखंड पाठ व हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner