Ram Mandir: आज प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली पर पहुंचाने का पावन कार्य पूरा हो गया। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान होते ही राम भक्तों में उत्सव का माहौल है। आज पूरा देश राममय नजर आया। राम मंदिर का सबसे बड़ा कार्यक्रम आज पूर्ण रूप से संपन्न हो गया है, लेकिन अभी भी सवाल लाजमी है कि राम मंदिर में आम लोगों और राम भक्तों के लिए कब खुलेगा और मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना की समय क्या होगा। इन सभी सवालों के जवाब इस लेख में जानें…
Highlight
- जानें भगवान राम के दर्शन और पूजा का टाइम टेबल
- दर्शन के लिए राम भक्तों को बतानी होगी अपनी पहचान
- राम भक्तों को राम मंदिर में दर्शन के लिए दो स्लॉट बनाए गए हैं।
भगवान राम के दर्शन और पूजा का ये है टाइम टेबल
बता दें कि ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार, राम भक्तों को राम मंदिर में दर्शन के लिए दो स्लॉट बनाए गए हैं। पहला स्लॉट सुबह 7 बजे से लेकर 11:30 मिनट तक है। इसके साथ ही दूसरा स्लॉट दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक है। इन दोनों स्लॉट में किसी भी टाइम मंदिर में आकर भगवान राम के दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा, मंदिर में शृंगार आरती का समय सुबह 6:30 बजे का होगा। वहीं, इस आरती में शामिल होने के लिए एक दिन पहले बुकिंग करवानी होगी। संद्या आरती का समय शाम 7 बजे का रखा गया है। इसकी बुकिंग दर्शन के दिन ही की जा सकती है।
दर्शन के लिए राम भक्तों को बतानी होगी अपनी पहचान
ट्रस्ट की वेबसाइट की मानें तो राम मंदिर में आरती के समय पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को पास बनवाना जरूरी है। इसके लिए कैंप ऑफिस में अपनी आईडी देनी होगी। इसके बाद भक्त दर्शन कर पाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



