राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सहित अन्य नेताओं ने उत्तराखंड स्थापना दिवस की दी बधाई

Summary :

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने उत्तराखंड स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। उत्तराखंड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं और अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विशिष्ट पहचान रखता है। यहां के लोगों ने राष्ट्र सेवा, वीरता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सदैव महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मेरी…

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने उत्तराखंड स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। उत्तराखंड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं और अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विशिष्ट पहचान रखता है। यहां के लोगों ने राष्ट्र सेवा, वीरता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सदैव महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मेरी कामना है कि उत्तराखंड के निवासी पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के बीच संतुलन स्थापित करें तथा प्रदेश को प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ाते रहें।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, “उत्तराखंड के बहनों-भाइयों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और जीवंत लोकसंस्कृति से परिपूर्ण उत्तराखंड हमारे देश का सांस्कृतिक हृदय भी है। राष्ट्रसेवा व मातृभूमि के प्रति समर्पण की परंपरा से लेकर साहित्य, कला और संस्कृति तक देवभूमि के निवासियों ने अनेक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर भूमिका निभाई है। प्रदेश सुशासन और समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे, बाबा केदार से यह कामना है।”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पर लिखा, “देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। चारधाम की पावन यात्रा, मां गंगा और यमुना का उद्गम तथा हिमालय की गोद में बसे गांव, उत्तराखंड आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम है। सेना में सेवा की गौरवशाली परंपरा इस धरती को वीरभूमि के रूप में भी विशिष्ट पहचान देती है। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में वर्ष 2000 में गठित यह प्रदेश आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की रफ्तार के साथ विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है।”

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट किया, “आध्यात्मिक चेतना, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से सुशोभित देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और विकास के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहा है। बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि देवभूमि उत्तराखंड निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे व समस्त प्रदेशवासियों का जीवन सुखमय एवं खुशहाल हो।”

–आईएएनएस

ओपी/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.