कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर हुबेई से भारतीयों को निकालने के लिए तैयारियां शुरू : रवीश कुमार

Summary :

रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि, “हमने चीन के हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस के प्रकोप से पैदा हुए हालात से प्रभावित भारतीय नागरिकों को वहां से निकालने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।”

चीन के हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस के प्रकोप से पैदा हुए हालात के चलते भारतीय नागरिकों को वहां से निकालने के लिए भारत ने तैयारियां शुरू कर दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास इस मुद्दे पर चीन की सरकार, अधिकारियों और नागरिकों के संपर्क में है। 
रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि, ‘‘हमने चीन के हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस के प्रकोप से पैदा हुए हालात से प्रभावित भारतीय नागरिकों को वहां से निकालने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।’’
 


उन्होंने कहा, ‘‘हमारा बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास विभिन्न पहलुओं पर काम कर रहा है और वह चीन की सरकार, अधिकारियों और हमारे नागरिकों के संपर्क में है। हम ताजा जानकारी साझा करते रहेंगे।’’ बता दें कोरोना वायरस के प्रकोप से चीन में अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Desk Team