AMU में प्रदर्शनकारियों ने इंजीनियरिंग कालेज का गेट बंद किया, नहीं हो सकीं परीक्षाएं

Summary :

एएमयू में प्रदर्शनकारी छात्रों ने मंगलवार को इंजीनियरिंग कालेज गेट को बंद कर दिया। इससे लगातार दूसरे दिन इंजीनियरिंग एवं टेक्नालाजी संकाय की परीक्षा नहीं हो सकी।

अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में प्रदर्शनकारी छात्रों ने मंगलवार को इंजीनियरिंग कालेज गेट को बंद कर दिया। इससे लगातार दूसरे दिन इंजीनियरिंग एवं टेक्नालाजी संकाय की परीक्षा नहीं हो सकी। परीक्षा सोमवार से शुरू होनी थी लेकिन छात्रों के एक समूह ने जाकिर हुसैन कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी के प्रवेश द्वार बंद कर दिए। परीक्षा में छह सौ से अधिक छात्रों को शामिल होना था। 

राजद्रोह का आरोपी शरजील इमाम बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार

विश्वविद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जतायी थी कि मंगलवार को परीक्षा सुचारू रूप से शुरू करायी जा सकेगी। एएमयू प्रवक्ता उमर पीरजादा ने बताया, ‘‘छात्रों को मनाने का प्रयास जारी है। प्रदर्शनकारियों की शिकायतें सुनने के लिए सात सदस्यीय समिति बनायी गयी है। हम छात्रों से आग्रह करते हैं कि परीक्षा में शामिल होकर हमारे साथ सहयोग करें। 
वे परिसर में निर्धारित जगह पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रख सकते हैं।’’ छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ दर्ज फर्जी एफआईआर और कुछ छात्रों पर लगा गुंडा एक्ट जब तक वापस नहीं लिया जाता, वे परीक्षा का बहिष्कार जारी रखेंगे। 

Desk Team