Re-NEET Exam Date 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 की परीक्षा रद्द होने के बाद अब दोबारा परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए देश की सबसे बड़ी परीक्षा NEET कैंसिल होने के बाद लाखों छात्रों में नाराजगी है। नीट का री-एग्जाम 21 जून को आयोजित किया जाएगा। NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट के जरिए जानकारी दी है। इसके साथ ही परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर ही विश्वास करें।
NEET UG 2026 New Exam Date Announced: 21 जून को होगी परीक्षा
NTA ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आधिकारिक जानकारी साझा की है। जिसमें बताया गया है कि भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की पुन: परीक्षा, रविवार 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। ऐसे में छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने के लिए 1 महीने का समय मिला है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड फिर से जारी किए जाएंगे। इस बार परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएंगे।
📢 NEET (UG) 2026 — परीक्षा तिथि की घोषणा
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की पुनः-परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है।
परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही विश्वास करें।…— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 15, 2026
एनटीए ने परीक्षार्थियों को अभिभावकों से अपील की है कि सिर्फ एनटीए के ऑफिशियल माध्यमों पर ही भरोसा करें। अगर नीट परीक्षा से जुड़ी अन्य कोई भी जानकार उन्हें लेनी है तो neet-ug@nta.ac.in ईमेल आईडी या 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।
दिल्ली लाए गए NEET पेपर लीक के 4 आरोपी
इस बीच, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच तेज कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि कथित रैकेट के पीछे के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने के प्रयासों के तहत चार आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया है। आरोपियों में जयपुर के दिनेश बिनवाल और मंगिलाल बिनवाल (भाई), मंगिलाल का बेटा विकास और हरियाणा का यश यादव शामिल हैं। घटनाक्रम की पूरी जानकारी जुटाने के लिए उनसे सीबीआई मुख्यालय में आमने-सामने पूछताछ की जा रही है।
गुरुवार की सुबह सीबीआई की एक टीम ने जयपुर के जमवारामगढ़ स्थित बिनवाल परिवार के आवास पर तलाशी ली। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई और उनके बयान दर्ज किए गए। चल रही जांच के तहत उनके फार्महाउस और अन्य संबंधित संपत्तियों से दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए।
NEET UG 2026: पेपर लीक और गड़बड़ी के कारण परीक्षा रद्द

इससे पहले, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को देशभर में नीट की यूजी की परीक्षा आयोजित की थी। जिसमें 22.79 लाख छात्र शामिल हुए थे। इसके बाद पेपर लीक और गड़बड़ी के कारण 12 मई को एनटीए ने परीक्षा कैंसिल करने का निर्णय लिया। अब इस मामले की जांच CBI को सौंप दी है। यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है।


Download Android App
Download iOS App




