वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने धार्मिक स्वतंत्रता का समर्थन करने और उसकी रक्षा करने का वादा किया है। श्री ट्रम्प ने कहा कि इस समय दुनिया में धार्मिक स्वतंत्रता को सबसे बड़ा खतरा आतंकवाद से है।
श्री ट्रम्प ने कहा हम इस आतंकवाद और कट्टरपंथ को अपने देश में पनपने नहीं दे सकते। ईश्वर ने न केवल हमें स्वतंत्रता का उपहार दिया है बल्कि ऐसे नायक भी दिए हैं जो इसकी रक्षा करने के लिए अपने प्राण तक देने की इच्छा रखते हैं। जॉन एफ कैनेडी सेंटर में शनिवार रात को आयोजित ईसाई समुदाय के एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में यह बात कही।
श्री ट्रम्प ने इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया। श्री ट्रम्प ने इस अवसर पर भी मीडिया पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा फर्जी मीडिया ने मुझे व्हाइट हाउस में जाने से रोकने का पूरा प्रयास किया लेकिन मैं राष्ट्रपति हूं और वो नहीं। श्री ट्रम्प ने अमेरिका के बुजुर्गों एवं पूर्व सैनिकों की देखभाल करने के वादे को भी इस मौके पर दोहराया।


Download Android App
Download iOS App





