वॉट्सएप पर आजकल एक मैसेज वायरल हो रहा है। इस मैसेज में यह बताया जा रहा है कि आप वॉट्सएप को अब बिना इंटरनेट के भी चला सकते हैं। कंपनी ने खुद बताया है कि वॉट्सएप में यह फीचर्स डाला जा रहा है।
इस यह मैसेज फोन में बहुत ही तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस बात में कितनी सच्चाई है हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में बताएंगे।
मैसेज में बताया गया है कि अब से वॉट्सएप को आप बिना इंटरनेट के यूज कर सकेंगे। वॉट्सऐप ने एक अल्ट्रा-लाइट वाईफाई वाला फीचर्स लॉन्च किया है जिसमें फ्री 3 जी इंटरनेट आप कहीं भी चला सकते हैं।

इसे एक्टिवेट करने के लिए आप इसके लिंक पर क्लिक करें। प्रॉसेस को फॉलो करने के लिए यूजर को मैसेज में लिंक दे रखा है उस पर क्लिक करें।
लिंक का है यह सच-
मैसेज में जो लिंक भेजा है हमें उसका रियलटी टेस्ट किया है। हमें इसके लिंक को ओपन किया फिर उसके बाद जो भी इंस्ट्रक्शन दी गई है उसको फॉलो किया। इसके प्रॉसेस खत्म होने पर क्या हुआ। आपको बता दें कि यह खबर बिल्कुल ही झूठी है।
इस मैसेज में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है-
ऐसा कोई फेचर नहीं है जिससे कि वॉट्सएप बिना इंटरनेट के चले। आखिर में हम यही बोलेंगे कि आपको अगर ऐसा कोई मैसेज आए तो आप उसे ईगनोर कर दें।


Download Android App
Download iOS App








