नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस की नेता रेणुका चौधरी के जोर-जोर से हंसने पर तंज कसा। पीएम के इस तंज के बाद जहां रेणुका चौधरी की हंसी गायब हो गई वहीं कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना दिया है। पीएम ने कहा था कि रामायण धारावाहिक समाप्त होने के बाद पहली बार ऐसी हंसी सुनाई दी है।
दरअसल, राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का प्रधानमंत्री जवाब दे रहे थे। उसी दौरान किसी बात पर कांग्रेस की नेता रेणुका चौधरी जोर से हंसीं। सभापति एम वेंकैया नायडू ने रेणुका को ऐसा नहीं करने के लिए टोका और कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए।
इस पर प्रधानमंत्री ने कहा, “सभापतिजी, रेणुकाजी को कुछ मत कहिए, क्योंकि रामायण धारावाहिक समाप्त होने के बाद पहली बार ऐसी हंसी सुनाई दी है।” प्रधानमंत्री की टिप्पणी से सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों में हंसी की लहर दौड़ गई। रेणुका ने प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर आपत्ति की, लेकिन उनकी बातों को रिकार्ड में दर्ज नहीं किया गया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



