Republic Day Parade 2026: भारत आज अपना 77 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, पूरा देश संविधान को अपनाने की वर्षगांठ मनाने और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और सैन्य विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एकजुट हो रहा है। बता दें कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य समारोह की अध्यक्षता करेंगी और इस बार दो मुख्य यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
समारोह में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150 साल पुरानी विरासत, देश की अभूतपूर्व विकासात्मक प्रगति, मजबूत सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और जीवन के सभी क्षेत्रों से जुड़े नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
Republic Day Parade Timing

सुबह 10:30 बजे शुरू होगा और लगभग 90 मिनट तक चलेगा। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के दर्शन से होगी, जहां वे शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति कर्तव्य पथ स्थित सलामी मंच पर परेड देखने के लिए जाएंगे। परंपरा के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, जिसके बाद राष्ट्रगान होगा और स्वदेशी रूप से विकसित 105 मिमी लाइट फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।
इसके बाद राष्ट्रपति की सलामी के साथ परेड शुरू होगी। परेड की कमान लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, दिल्ली क्षेत्र, जो दूसरी पीढ़ी के सेना अधिकारी हैं, संभालेंगे। मेजर जनरल नवराज ढिल्लों, चीफ ऑफ स्टाफ, मुख्यालय दिल्ली क्षेत्र, जो तीसरी पीढ़ी के सेना अधिकारी हैं, परेड में दूसरे कमांडर होंगे।
Republic Day Parade 2026

गणतंत्र दिवस पर कुल 30 झांकियां देखने को मिलेगी जिसमें 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की और 13 मंत्रालयों/विभागों/सेवाओं की ‘स्वतंत्रता का मंत्रः वंदे मातरम’ और ‘समृद्धि का मंत्रः आत्मनिर्भर भारत’ के व्यापक विषय पर आधारित होकर परेड में शामिल होंगी। ये झांकियां राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्षों और देश की समृद्ध और जीवंत सांस्कृतिक विविधता में डूबी हुई, विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती आत्मनिर्भरता के बल पर हुई तीव्र प्रगति का अनूठा मिश्रण प्रस्तुत करेंगी।
#WATCH दिल्ली: 77वें गणतंत्र दिवस परेड से पहले कर्तव्य पथ पर तैयारियां जारी हैं। pic.twitter.com/IvOB2us5jz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2026
Republic Day Military Parade
भारत के स्वदेशी घातक हथियारों का दमखम भी दुनिया देखेगी। धनुष गन सिस्टम और अमोघ एडवांस्ड टोएड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस) का प्रदर्शन किया जाएगा, सुपरसोनिक ब्रह्मोस हथियार और स्वदेशी सूर्यास्त्र यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम के माध्यम से लंबी दूरी की सटीकता और जबरदस्त मारक क्षमता का एक शक्तिशाली प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही मार्च करती हुई टुकड़ी के साथ तालमेल बिठाते हुए, 2 राफेल, 2 मिग-29, 2 एसयू-30 और 1 जगुआर द्वारा ‘स्पीयरहेड’ फॉर्मेशन में एक रोमांचक फ्लाई-पास्ट किया जाएगा, जो सिंदूर फॉर्मेशन का प्रतीक है।
Operation Sindoor Republic Day

तीनों सेनाओं की संयुक्त झांकी में ‘ऑपरेशन सिंदूरः संयुक्तता से विजय’ को दर्शाया जाएगा, जो राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा में भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना की सामूहिक शक्ति, एकता और एकीकरण का प्रतिनिधित्व करती है। यह झांकी युद्ध के सभी क्षेत्रों में समन्वित योजना, संयुक्त क्रियान्वयन और निर्बाध समन्वय के माध्यम से निर्णायक जवाब देने के भारत के संकल्प को दर्शाती है।
ALSO READ: गणतंत्र दिवस पर किले में तब्दील दिल्ली,अत्याधुनिक तकनीक से की जा रही है निगरानी


Download Android App
Download iOS App




