पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व वाली उच्चस्तरीय समिति ने पिछले साल सितंबर में अपने गठन के बाद से ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के मुद्दे पर इसके द्वारा की गईं विभिन्न गतिविधियों की मंगलवार को समीक्षा की। आधिकारिक बयान में कहा गया कि समिति के अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा अन्य सदस्य बैठक में शामिल हुए।
सिफारिशें करने का काम सौंपा
इसमें कहा गया, ‘‘उच्चस्तरीय समिति ने अपनी विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। समिति को मौजूदा संवैधानिक ढांचे को ध्यान में रखते हुए लोकसभा, राज्य विधानसभाओं, नगर निकायों और पंचायतों के चुनाव एक साथ कराने की संभावना की पड़ताल एवं सिफारिशें करने का काम सौंपा गया है।
इस अवधारणा का कड़ा विरोध
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित कई दलों ने जहां इस विचार का समर्थन किया है, वहीं कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और द्रमुक सहित प्रमुख विपक्षी दलों ने इस अवधारणा का कड़ा विरोध किया है।


Download Android App
Download iOS App




