RG Kar Case: बंगाल सरकार ने जूनियर डॉक्टरों के साथ बुलाई आपात बैठक

Summary :

RG Kar Case: आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज की एक जूनियर डॉक्टर के साथ जघन्य बलात्कार और हत्या को लेकर पिछले दो दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। सरकारी अस्पतालों के 250 से अधिक वरिष्ठ डॉक्टरों के सामूहिक इस्तीफे के बाद राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फोरम (डब्ल्यूबीजेडीएफ) के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार रात एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। 10 जूनियर डॉक्टरों के एक प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित बैठक का समय रात 7.45 बजे रखा गया था। राज्य सरकार की ओर से डब्ल्यूबीजेडीएफ को भेजी गई एक विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में भाग लेने के लिए आठ से 10 जूनियर…

RG Kar Case

RG Kar Case: आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज की एक जूनियर डॉक्टर के साथ जघन्य बलात्कार और हत्या को लेकर पिछले दो दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। सरकारी अस्पतालों के 250 से अधिक वरिष्ठ डॉक्टरों के सामूहिक इस्तीफे के बाद राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फोरम (डब्ल्यूबीजेडीएफ) के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार रात एक आपातकालीन बैठक बुलाई है।

10 जूनियर डॉक्टरों के एक प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित

बैठक का समय रात 7.45 बजे रखा गया था। राज्य सरकार की ओर से डब्ल्यूबीजेडीएफ को भेजी गई एक विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में भाग लेने के लिए आठ से 10 जूनियर डॉक्टरों के एक प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया गया है। डब्ल्यूबीजेडीएफ बैठक में भाग लेने के लिए सहमत हो गया है। बैठक मुख्य सचिव मनोज पंत की मौजूदगी में साल्ट लेक स्थित राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय स्वास्थ्य भवन में आयोजित की जा रही है।

Bengal News: बंगाल सरकार की योजना से 10 लाख लोगों को मिला लाभ, मुफ्त में  किए गए मोतियाबिंद के ऑपरेशन - 10 lakh people benefited scheme of Mamta  government free cataract surgeries

स्वास्थ्य सचिव को हटाने की मांग कर रहे डॉक्टर

हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम बैठक में उपस्थित होंगे या नहीं जिन्हें हटाने की मांग डॉक्टर कर रहे हैं।
डब्ल्यूबीजेडीएफ के प्रतिनिधि देबाशीष हलदर ने कहा, राज्य सरकार हमारे समर्थन में जन आंदोलन का दबाव महसूस करने लगी है। आम लोग हमारे साथ आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। हमने बैठक में भाग लेने का फैसला किया है। कृपया यह न सोचें कि हमने किसी दबाव के तहत यह फैसला किया है। हम अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए बैठक में भाग लिए है।

भूख हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टर

Kolkata Rape Murder Case; Doctor Hunger Strike | RG Kar Hospital | कोलकाता  रेप-मर्डर केस, मेडिकल कॉलेज के 50 डॉक्टर्स का इस्तीफा: जूनियर डॉक्टर्स की भूख  हड़ताल के सपोर्ट ...

भूख हड़ताल पर बैठे सात जूनियर डॉक्टरों में से एक अर्नब मुखोपाध्याय ने कहा, हम अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। जब तक हमारी दस सूत्री मांगों में से नौ, जो राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में हैं, पूरी नहीं हो जातीं, हम अपने आमरण अनशन से पीछे नहीं हटेंगे। हम शारीरिक रूप से कमजोर होते जा रहे हैं, लेकिन मानसिक रूप से नहीं। इसलिए मैं आम लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे हमारे साथ मजबूती से खड़े रहें, जैसा कि उन्होंने अब तक किया है। आमरण अनशन का आज पांचवां दिन है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Pannelal Gupta