एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रोजाना एक नई जानकारी सामने आ रही है। मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।
रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह समेत सभी लोगों पर फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाने का केस दर्ज कराया है। रिया के वकील सतीश मनेशिंद के मुताबिक, 8 जून को सुशांत को उनकी बहन प्रियंका सिंह ने राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार से फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनवाकर भेजा था।
मुंबई और महाराष्ट्र का अपमान करने वालों को ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा देना आश्चर्यजनक : अनिल देशमुख
रिया चक्रवर्ती की यह शिकायत सुशांत और उनकी बहन के बीच 8 जून को हुई वॉट्सऐप चैट को लेकर है। जिसमें सुशांत की बहन प्रियंका ने उनसे हफ्तेभर तक लिब्रियम और रोजाना नेक्सिटो और लोनाजेप लेने के लिए कहा है। रिया ने जालसाजी, NDPS एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस, 2020 के उल्लंघन के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई है।


Download Android App
Download iOS App



