दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुए CJP प्रोटेस्ट का समर्थन अब मुंबई में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को वहां कई छात्र दिल्ली में घायल हुए प्रदर्शकारियों के समर्थन में सड़क पर उतरे। इस दौरान मुंबई पुलिस ने कई हिरासत में भी लिया। इसी प्रोटेस्ट में एक लड़की पुलिस की गाड़ी के तनकर खड़ी हो गई और एक हाथ से उसे रोकने की कोशिश की और पीछे नहीं हटी। उसने पुलिस वैन में मौजूद प्रदर्शनकारियों को रिहा करवा दिया। इस युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इंटरनेट पर छाई लड़की
रिया अभी इंटरनेट पर खूब छाई हुई है। रिया ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने एक हाथ से पुलिस की वैन को रोकने को कोशिश की और आगे नहीं बढ़ने दी। वह अकेली ही वैन के सामने निडरता से खड़ी रही। दरसल पुलिस अपनी वैन में प्रदर्शनकारियों को भरकर ले जा रही थी। रिया ने पुलिस को उन्हें ले जाने से रोका और रिहा करने की मांग की। आखिर में वैन में मौजूद प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया।
Don’t care how many people are in support of you. Stand with truth and people will follow. 🙏 In today’s Mumbai protest the woman stood in front of Police van carrying detained protestors. Brave 💪#cjp #cjpprotest pic.twitter.com/jbfWVBbtDq
— Crescent 🌙🌘 (@ultrapromax100) July 22, 2026
कौन है रिया यादव?
मुंबई में पुलिस वैन के सामने बिना डरे और बेझिझक खड़ी होकर चर्चा में आईं लड़की का नाम रिया यादव है। वे एक एक्टर, मॉडल और एंटरप्रेन्योर हैं, जो सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। वह एक एंटरप्रेन्योर भी है और ‘रियासत’ (Rhiyasat) नाम का अपना एक कपड़ों का ब्रांड चलाती हैं, जिसमें हाथ से बने कपड़े तैयार किए जाते हैं। इसके अलावा उन्हें डांस का भी बेहद शौक है और वे कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं, जिनमें फरवरी 2025 में रिलीज हुआ उनका गाना ‘दिलबरा’ काफी मशहूर है।


Download Android App
Download iOS App




