Himachal प्रदेश के सोलन जिले में नालागढ़-स्वरघाट मार्ग पर HRTC की बस पलटने से 44 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. मौके पर पुलिस पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बारिश के नालागढ़-स्वरघाट रास्ते पर सोमवार को एक बड़ी दुर्घटना हुई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई है। जिसमें 44 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। हादसा गोलाजमाला के पास उस दौरान हुआ जब सरकाघाट डिपो की यह बस सवारियों को लेकर जा रही थी।
यात्रियों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया
घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि बस मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पालट गई। हादसे के दौरान यात्रियों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया और घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर पास के अस्पतालों में घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
घायलों की स्थिति
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, घायलों की स्थिति स्थिर है, हालांकि कुछ यात्रियों को गहरी चोट आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किस वजह से हुई इसका पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने घायलों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
also read:LPG Rate Price: सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, जानें कितनी घटी कीमत


Download Android App
Download iOS App



