अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव उत्तराखंड में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। अयोध्या में हो रहे इस अनुष्ठान के लिए चारोंधामों में भी निमंत्रण दिया जा रहा है। मंगलवार को भगवान बद्रीविशाल को भी अयोध्या आने के लिए निमंत्रणपत्र भेंट किया गया।
भगवान बद्री विशाल को निमंत्रण देने के लिए पहुंचे आरएसएस कार्यकर्ता
आरएसएस के कार्यकर्ता बद्रीनाथ धाम में पूजित अक्षत और निमंत्रणकार्ड लेकर भगवान बद्री विशाल को निमंत्रण देने के लिए पहुंचे। यहां पूरे विधि-विधान के साथ भगवान बद्रीनाथ को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रणपत्र भेंट किया गया और आने के लिए प्रार्थना भी की। इसी दौरान बद्रीनाथ धाम में जमकर बर्फबारी भी शुरू हो गई। पहाड़ों में मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों को राहत दी है। पिछले एक महीने से पहाड़ों में बर्फबारी नहीं हुई थी, जिससे पहाड़ों में सूखे जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। लेकिन अब मौसम बदलते ही लोगों में खुशी दिखाई दे रही है।
बाबा केदारनाथ को अयोध्या में आने के लिए दिया निमंत्रणपत्र
इससे पहले, सोमवार को बाबा केदारनाथ को अयोध्या में आने के लिए निमंत्रणपत्र भेंट किया गया था, जिसे ललित महाराज ने अक्षत के साथ स्वीकार किया था।
Badrinath Dham में पूजित अक्षत और निमंत्रण कार्ड लेकर भगवान बद्री विशाल को निमंत्रण देने के पहुंचे RSS के कार्यकर्ता
Summary :
अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव उत्तराखंड में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। अयोध्या में हो रहे इस अनुष्ठान के लिए चारोंधामों में भी निमंत्रण दिया जा रहा है। मंगलवार को भगवान बद्रीविशाल को भी अयोध्या आने के लिए निमंत्रणपत्र भेंट किया गया। भगवान बद्री विशाल को निमंत्रण देने के लिए पहुंचे आरएसएस कार्यकर्ता आरएसएस के कार्यकर्ता बद्रीनाथ धाम में पूजित अक्षत और निमंत्रणकार्ड लेकर भगवान बद्री विशाल को निमंत्रण देने के लिए पहुंचे। यहां पूरे विधि-विधान के साथ भगवान बद्रीनाथ को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रणपत्र भेंट…


Download Android App
Download iOS App



