Samaajwaadi Party: लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को एक और लिस्ट जारी की। जहां सपा ने एक लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है, जबकि एक सीट पर उम्मीदवार को बदला है।
Highlights:
- लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने मिर्ज़ापुर से बदला अपना उम्मीदवार
- मिर्ज़ापुर से रमेश बिंद को मिला, रॉबर्ट्सगंज सीट से छोटे लाल खरवार को उतारा मैदान में
- उत्तरप्रदेश के 13 सीटों पर कल होगा मतदान
चुनाव के तीन चरण बीत जाने पर और लोकसभा चुनाव के बीचों-बीच समाजवादी पार्टी ने बड़े फैसले के तहत दो फैसले लिए हैं। दरअसल, सपा ने मिर्जापुर से अपने प्रत्याशी को बदलकर अब रमेश बिंद को टिकट दिया है। वहीं, रॉबर्ट्सगंज सीट से छोटेलाल खरवार को चुनाव मैदान में उतारा है।
भाजपा से सपा में आये रमेश बिंद पर जताया भरोसा
इससे पहले समाजवादी पार्टी ने मिर्जापुर लोकसभा सीट से राजेंद्र बिंद को अपना प्रत्याशी बनाया था। भदोही से मौजूदा सांसद रमेश बिंद ने भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद पार्टी का दामन छोड़ दिया था। वह सपा की साइकिल पर सवार हो गए थे। ऐसे में अखिलेश यादव ने रमेश बिंद पर विश्वास जताते हुए उन्हें मिर्जापुर से चुनावी मैदान में उतारा है। सपा के रमेश बिंद का मुकाबला एनडीए की सहयोगी अपना दल की अनुप्रिया पटेल से होगा।
उत्तर प्रदेश के 13 सीटों पर कल होगा मतदान
बता दें कि सोमवार को चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें उत्तर प्रदेश की 13 सीट पर मतदान होंगे, जिनमें शाहजहांपुर, सीतापुर, हरदोई, खीरी, धौरहरा, मिश्रिख, उन्नाव, बहराइच, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर और अकबरपुर हैं।


Download Android App
Download iOS App



