सनातन विरोधी अखिलेश को सिर्फ मुस्लिम वोट बैंक की चिंता: धर्मपाल सिंह

Summary :

लखनऊ, 11 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह और दयाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। धर्मपाल सिंह ने अखिलेश यादव को 6 दिसंबर को अयोध्या जाकर कारसेवकों पर गोली चलवाने के लिए माफी मांगने की नसीहत दी। वहीं, दयाशंकर सिंह ने पीडीए को ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ बताते हुए अखिलेश पर तंज कसा। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सपा को भारतीय सभ्यता, आस्था और त्योहारों से कोई लेना-देना नहीं है। अखिलेश को दीपावली पर ईद याद आती है। उन्हें केवल मुस्लिम वोटों की चिंता रहती है। उन्होंने कहा कि…

लखनऊ, 11 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह और दयाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। धर्मपाल सिंह ने अखिलेश यादव को 6 दिसंबर को अयोध्या जाकर कारसेवकों पर गोली चलवाने के लिए माफी मांगने की नसीहत दी। वहीं, दयाशंकर सिंह ने पीडीए को ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ बताते हुए अखिलेश पर तंज कसा।

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सपा को भारतीय सभ्यता, आस्था और त्योहारों से कोई लेना-देना नहीं है। अखिलेश को दीपावली पर ईद याद आती है। उन्हें केवल मुस्लिम वोटों की चिंता रहती है। उन्होंने कहा कि जनता सपा की राजनीति समझ चुकी है और 2027 में पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि अखिलेश का पीडीए खत्म हो चुका है। उन्होंने भाजपा के पीडीए का अर्थ बताते हुए कहा कि 2017 में पहली बार, 2022 में दूसरी बार और 2027 में अगली बार एनडीए की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने यूपी में निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास को गति दी है। उत्तर प्रदेश में बीते पांच साल में 10 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। किसानों की आमदनी भी अब दोगुनी हुई है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की बढ़ती तरक्की देख अखिलेश यादव बौखला गए हैं। उन्हें 2027 में अपनी हार नजर आ रही है।

मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को खुद पीडीए की परिभाषा नहीं पता। आए दिन राजनीतिक लाभ के लिए वो इसका अर्थ बदलते रहते हैं। पूरा देश जानता है कि उनके पीडीए का मतलब ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ है। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने चाचा शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव की तुलना भगवान से कर सनातन का अपमान किया है।

–आईएएनएस

विकेटी/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.