‘चुनाव आयोग भाजपा की शाखा बन कर रह गई है’, संजय सिंह का ECI पर बड़ा आरोप

Summary :

Sanjay Raut Accuses ECI : 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव तारीखों का ऐलान होने वाला है। इसकी घोषणा चुनाव आयोग 4 बजे करने वाला है। ऐसे में शिव सेना (UBT) के संजय राऊत ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। सांसद संजय राउत ने कहा है कि चुनाव आयोग, बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहा है। Election Commission of India: किन राज्यों में है चुनाव बता दें, चुनाव आयोग ने चुनावों की तारीखों का एलान करने के लिए 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। असम, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा का…

Sanjay Raut Accuses ECI : 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव तारीखों का ऐलान होने वाला है। इसकी घोषणा चुनाव आयोग 4 बजे करने वाला है। ऐसे में शिव सेना (UBT) के संजय राऊत ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। सांसद संजय राउत ने कहा है कि चुनाव आयोग, बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहा है।

Election Commission of India: किन राज्यों में है चुनाव

Sanjay Raut
Sanjay Raut (Source: Social Media)

बता दें, चुनाव आयोग ने चुनावों की तारीखों का एलान करने के लिए 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। असम, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने वाला है। मई और जून में ही राज्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया पूरी कर ली है। 4 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश के लिए अंतिम वोटर लिस्ट भी प्रकाशित हो चुकी है। चुनाव आयोग के तारीखों के एलान से पहले नेता क्या कह रहे हैं, आइए जानते हैं-

Sanjay Raut Statement: क्या कहा संजय ने

Sanjay Raut Statement
Sanjay Raut Statement (Source: Social Media)

संजय राउत ने कहा, ‘हम चुनाव आयोग के खिलाफ नहीं, विपक्ष है। जो विश्वासमत प्रस्ताव लाया है, हमें विश्वास नहीं है। इनके प्रेस कॉन्फ्रेंस, विचार से हम सहमत नहीं हैं। चुनाव आयोग, न्याय व्यवस्था, नरेंद्र मोदी के दबाव में काम करती है। हमें इस चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है। ये ऐसे लोग हैं जो BJP के लिए काम करते हैं।’

ANI ने पोस्ट शेयर करते हुए संजय सिंह का बयान साझा किया है, ‘जिसमें सांसद संजय राउत ने कहा, “मुझे नहीं पता कि चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस कहां होगी। शायद भाजपा कार्यालय में। आज का चुनाव आयोग भाजपा की ही एक शाखा बनकर रह गया है… हमें इस चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है। ये लोग भाजपा के लिए काम करते हैं…’

Sanjay Raut Accuses ECI: देरी पर सवाल

बता दें, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कहा, ‘हम इसका स्वागत करते हैं। हम बहुत लंबे समय से इसका इंतज़ार कर रहे थे। असल में, इसकी घोषणा बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी। मैं चुनाव आयोग से कहना चाहूंगा कि आप पर पहले से ही इतने सारे संदेह हैं, लेकिन कम से कम चीजें इतनी बेशर्मी से तो न करें। प्रधानमंत्री लगातार धड़ाधड़ घोषणाएं करते रहते हैं, और फिर अचानक आपको तारीखों की घोषणा करने का ख्याल आता है।’

यह भी पढ़ें – सोनम वांगचुक को लेकर मजीद मेमन ने सरकार को घेरा, पूछा-आखिर सबूत कहां गए?

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।