महाराष्ट्र में नशीली दवाओं के कारोबार को लेकर संजय राउत ने एकनाथ-शिंदे पर कसा तंज

Summary :

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने शनिवार को महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला और सवाल किया कि क्या राज्य में नशीली दवाओं के व्यापार के तार एकनाथ सिंदे से जुड़े हैं? सांसद संजय राउत ने राज्य सरकार पर यूट्यूबर और बिगबॉस विजेता एल्विश यादव का स्वागत करने का भी आरोप लगाया, जिन्हें हाल ही में नोएडा रेव पार्टी सापं के ज़हर मामले में आरोपी बनाया गया है। संजय राउत ने कही ये बातें संजय राउत ने कहा, इस देश का सबसे बड़ा ड्रग माफिया जो सांप का जहर बेचता है, जिसका इस्तेमाल रेव पार्टियों में किया जाता है। वह CM…

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने शनिवार को महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला और सवाल किया कि क्या राज्य में नशीली दवाओं के व्यापार के तार एकनाथ सिंदे से जुड़े हैं? सांसद संजय राउत ने राज्य सरकार पर यूट्यूबर और बिगबॉस विजेता एल्विश यादव का स्वागत करने का भी आरोप लगाया, जिन्हें हाल ही में नोएडा रेव पार्टी सापं के ज़हर मामले में आरोपी बनाया गया है।

संजय राउत ने कही ये बातें

संजय राउत ने कहा, इस देश का सबसे बड़ा ड्रग माफिया जो सांप का जहर बेचता है, जिसका इस्तेमाल रेव पार्टियों में किया जाता है। वह CM आवास पर आया था। उसका स्वागत किया गया और उसके साथ भगवान गणपति की आरती की गई। क्या ड्रग के इस कारोबार से महाराष्ट्र में राज्य सरकार के तार जुड़े हुए हैं? क्या सीएम के पास इस बात की खुफिया जानकारी नहीं है कि आपके आवास पर कौन आता है? राष्ट्र जानना चाहता है क्योंकि यह ड्रग मामला राष्ट्र से संबंधित है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News