सरकार का आरोग्य सेतु ऐप डाउन, लॉग इन नहीं कर पा रहे यूजर

Summary :

बता दें कि मोदी सरकार ने महामारी के मद्देनजर आरोग्य सेतु ऐप को लॉन्च किया था। ऐप स्मार्टफोन को ब्लूटूथ और लोकेशन के उपयोग से यूजर्स को बताता है कि क्या वह कोरोना वायरस वाली जगह में है।

कोरोना वायरस को लेकर सरकार द्वारा जारी किया गया मोबाइल ऐप आरोग्य सेतु फिलहाल तकनीकी खराबी की वजह से काम करना बंद कर दिया है। यूजर्स इसे इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। ऐप को ओपन करने पर 503 टेंपररली अनअवेलेबल एरर शो कर रहा है। ज्ञात हो कि वायरस से निपटने के लिए मोदी सरकार ने इस ऐप को लॉन्च किया था, जो कोरोना से बचाने में अहम भूमिका निभाता है। 
मोबाइल एप में ये समस्या मंगलवार की देर शाम से ही नजर आ रही है। आरोग्य सेतु की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि कुछ यूजर्स को आरोग्य सेतु पर लॉगिन (Log-in) करने में परेशानी आ रही है, हमारी तकनीकी टीम काम कर रही है, समस्या को जल्द ठीक कर लिया जाएगा। यूजर्स को हो रही परेशानी लिए खेद है।

  
बता दें कि मोदी सरकार ने महामारी के मद्देनजर आरोग्य सेतु ऐप को लॉन्च किया था। ऐप स्मार्टफोन को ब्लूटूथ और लोकेशन के उपयोग से यूजर्स को बताता है कि क्या वह कोरोना वायरस वाली जगह में है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खुद इस ऐप को लोगों से डाउनलोड करने की अपील की थी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा था कि ”केवल कोविड- 19 से डर लगने से मदद नहीं मिलेगी। हमें सही सावधानी बरतनी होगी और इस महामारी से लड़ना होगा। आरोग्य सेतु उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्या आप सभी ने इसे डाउनलोड किया है?”
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, “ऐसा करना बहुत जरूरी है।  याद रखें, जब आपके आसपास के अधिक लोग इसे डाउनलोड करते हैं, तो आरोग्य सेतु अधिक प्रभावी होता है। मुझे उम्मीद है कि आप सभी अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों से इस ऐप को डाउनलोड करने का आग्रह करेंगे।”

Desk Team