सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर गौर किया और बैरकपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह के खिलाफ दर्ज कई मामलों में गिरफ्तारी से बचने संबंधी उनकी याचिका पर सुनवाई पर बुधवार को सहमति जताई। न्यायमूर्ति अर्जुन मिश्रा और न्यायमूर्ति एम आर शाह की अवकाश पीठ ने भाजपा नेता की याचिका पर संज्ञान लिया कि उन्हें गिरफ्तारी से छूट दी जाए क्योंकि वह पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान मौजूद रहना चाहते हैं।
पीठ भाजपा उम्मीदवार की याचिका पर बुधवार साढ़े 12 बजे सुनवाई करने पर सहमत हुई। पीठ ने कहा, ‘‘वहां हिंसा हो रही है। आप (सिंह के वकील) इससे भली भांति वाकिफ हैं।’’ अर्जुन सिंह के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता रंजीत कुमार ने कहा कि उनके मुवक्किल के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के कारण चार अप्रैल से 20 मई तक करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 : सांतवे चरण के मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में कई जगह हुई हिंसा व तोड़फोड़
उनके खिलाफ इसलिए ये मामले दर्ज किए गए ताकि वह मतगणना के दौरान मौजूद नहीं रहें। उन्होंने कहा कि यदि सिंह को गिरफ्तारी से छूट नहीं मिली तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा और वह मतगणना के दौरान मौजूद नहीं रह पाएंगे। वकील ने कहा कि कोलकाता में वकील हड़ताल पर हैं।


Download Android App
Download iOS App



