School Holiday on November 5: नवंबर शुरू है। इस माह में सरकारी छुट्टियां भी अधिक है। कई त्योहारों के कारण इस माह में सरकारी छुट्टी भी अधिक है। ऐसे में कल यानी बुधवार, 5 नवंबर 2025 को कई राज्यों में सरकारी छुट्टी की वजह से स्कूल-कॉलेज बंद है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कल गुरु नानक जयंती पर किन राज्यों में बैंक, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे? तो चलिए जानते है इस लेख में सब कुछ.
School Holiday Tomorrow: गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा पर कल छुट्टी है या नहीं?

नवंबर की शुरुआत ही त्योहारों से हो रही है। 5 नवंबर 2025 को देशभर में गुरु नानक जयंती, देव दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा मनाया जाएगा। गुरु नानक देव जयंती सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन पंजाब से लेकर दिल्ली तक कई राज्यों में शोभायात्राएं निकलती हैं. इस मौके पर गुरुद्वारों में कीर्तन और लंगर का आयोजन होता है। ऐसे में इस दिन अधिकांश राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद रहते हैं।
Guru Nanak Dev Jayanti 2025: गुरु नानक जयंती का महत्व

हर वर्ष गुरु नानक देव जी का जन्म दिवस कार्तिक माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है, जो प्रायः अक्टूबर या नवंबर में पड़ता है। वर्ष 2025 में गुरु नानक जयंती बुधवार, 5 नवंबर को मनाई जाएगी। यह अवसर गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाएगा। सिख धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक यह दिन गुरु नानक देव जी के जन्म का उत्सव होने के साथ-साथ उनकी शिक्षाओं को स्मरण करने का भी अवसर प्रदान करता है। गुरु नानक देव जी ने मानवता को सत्य, समानता और निःस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाया था।
School Holiday on November 5: इन राज्यों में 5 नवंबर को स्कूल-बैंक रहेंगे बंद

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों के मुताबिक, बुधवार 5 नवंबर 2025 को मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। अगर आप कल किसी जरूरी काम से बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो पहले यह जांच लें कि आपके राज्य में बैंक खुला है या नहीं।
| क्रमांक | राज्य / केंद्र शासित प्रदेश | बैंक की स्थिति | अवकाश का कारण (संभावित) |
|---|---|---|---|
| 1 | मिजोरम | बंद | स्थानीय त्यौहार / राज्य अवकाश |
| 2 | महाराष्ट्र | बंद | राज्य / धार्मिक अवकाश |
| 3 | मध्य प्रदेश | बंद | राज्य / धार्मिक अवकाश |
| 4 | ओडिशा | बंद | राज्य / धार्मिक अवकाश |
| 5 | चंडीगढ़ | बंद | सार्वजनिक अवकाश |
| 6 | उत्तराखंड | बंद | राज्य अवकाश |
| 7 | तेलंगाना | बंद | राज्य / धार्मिक अवकाश |
| 8 | अरुणाचल प्रदेश | बंद | राज्य अवकाश |
| 9 | राजस्थान | बंद | राज्य / धार्मिक अवकाश |
| 10 | जम्मू और कश्मीर | बंद | राज्य / धार्मिक अवकाश |
| 11 | उत्तर प्रदेश | बंद | राज्य / धार्मिक अवकाश |
| 12 | नागालैंड | बंद | स्थानीय त्यौहार |
| 13 | पश्चिम बंगाल | बंद | राज्य / धार्मिक अवकाश |
| 14 | दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) | बंद | सार्वजनिक अवकाश |
| 15 | छत्तीसगढ़ | बंद | राज्य / धार्मिक अवकाश |
| 16 | झारखंड | बंद | राज्य अवकाश |
| 17 | हिमाचल प्रदेश | बंद | राज्य अवकाश |
| 18 | अन्य राज्य (जैसे गुजरात, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक आदि) | खुले | नियमित कार्य दिवस |
ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले एक झटके में सस्ता हुआ सोना, चांदी भी पड़ी फीकी, देखें देशभर के ताजा भाव


Download Android App
Download iOS App




