“जिसने सत्य-नाम की राह दिखाई, प्रेम का पाठ पढ़ाया” गुरु पर्व पर परिजनों और दोस्तों को Whatsapp पर भेजें Wishes

Summary :

Guru Nanak Dev Ji Quotes and Messages: सिख धर्म में गुरु नानक जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसे गुरु पूरब या गुरुपर्व के नाम से भी जाना जाता है। गुरु नानक देव जी ने ही सिख धर्म की नींव रखी थी। सिख धर्म के लोग इसे बड़ी ही आस्था और उल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष गुरु नानक जयंती बुधवार, 5 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी। यह गुरु नानक देव जी की 556वीं जन्म वर्षगांठ होगी। 15वीं शताब्दी के अंत…

Guru Nanak Dev Ji Quotes and Messages: सिख धर्म में गुरु नानक जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसे गुरु पूरब या गुरुपर्व के नाम से भी जाना जाता है। गुरु नानक देव जी ने ही सिख धर्म की नींव रखी थी। सिख धर्म के लोग इसे बड़ी ही आस्था और उल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष गुरु नानक जयंती बुधवार, 5 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी। यह गुरु नानक देव जी की 556वीं जन्म वर्षगांठ होगी।
15वीं शताब्दी के अंत में गुरु नानक देव जी पंजाब में सिख धर्म (Sikhism) स्थापित किया जो मानवता, समानता, निस्वार्थ सेवा और एक ईश्वर की भक्ति पर केंद्रित है। गुरु नानक देव जी ने अपने विचारों, करुणा और सादगी से मानवता को एक नई दिशा दी।

Guru Nanak Jayanti 2025 Wishes: गुरु नानक जयंती पर दोस्तों और परिजनों को भेजें शुभकामनाएं

Guru Nanak Dev Ji Quotes & Messages
Guru Nanak Dev Ji Quotes and Messages (Photo: AI Generated)
  • ‘किरत करो, नाम जपो, वंड छको’
    एक ओंकार के नाम का जाप करो, ईमानदारी से मेहनत करो और खुशियां बांटते चलो,
    गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की आपको और आपके परिवार को बहुत-बहुत बधाई!
  • गुरु नानक कहते हैं कि ईश्वर एक है और वह सब जगह मौजूद है,
    इस पावन दिन पर अपने अंदर के अहंकार को मिटाओ और सेवा के मार्ग पर चलो,
    प्रकाश पर्व की मंगलमय शुभकामनाएं!

 

  • न कोई हिन्दू, न कोई मुसलमान, सब एक ही ईश्वर की संतान,
    गुरु नानक की इस शिक्षा को याद कर, प्रेम और भाईचारे से जीवन जियो,
    Happy Guru Nanak Jayanti

 

Guru Nanak Dev Ji Quotes & Messages

Guru Nanak Dev Ji Quotes and  Messages (Photo: AI Generated)

  • सच्ची कमाई वह है जो मेहनत से की जाए,
    दूसरों की सहायता करो और हमेशा नाम सिमरन करते रहो,
    यही जीवन का सार है, यही गुरु का संदेश,
    गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस की आपको हार्दिक बधाई!
  • जिसने सत्य-नाम की राह दिखाई, प्रेम का पाठ पढ़ाया,
    कांप उठी दुनिया सारी, जब बाबर को ललकारा,
    ऐसे गुरु को नमन हमारा, जिसने जग उजियारा, Happy Guru Nanak Jayanti
Guru Nanak Dev Ji Quotes & Messages
Guru Nanak Dev Ji Quotes and Messages (Photo: AI Generated)

Guru Nanak Dev Ji Quotes and Messages: गुरु नानक देव जी के 6 उपदेश जो संवार देंगे आपका जीवन

Quotes & Messages in Hindi
Quotes & Messages in Hindi (Photo: AI Generated)

1. अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु होता है, इसलिए हमें अहंकार से दूर रहना चाहिए।

2. सभी मनुष्यों को एक-दूसरे के प्रति प्रेम, एकता, समानता और भाईचारे का संदेश फैलाना चाहिए।

3. जब मन पाप से अपवित्र हो जाए, तो ईश्वर का नाम लेने से वह फिर से पवित्र हो जाता है।

4. धन को कभी अपने हृदय से नहीं जोड़ना चाहिए, उसे केवल जेब में रखना चाहिए।

5. हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए।

6. गुरु नानक देव जी ने ‘इक ओंकार सतनाम’ का संदेश दिया, जिसका अर्थ है कि ईश्वर एक ही है और उनका नाम सत्य है।

Guru Nanak Jayanti 2025 Kab Hai: गुरु नानक देव जी ने ही सिख धर्म की नींव रखी थी। 15वीं शताब्दी के अंत में उन्होंने पंजाब में सिख धर्म (Sikhism) स्थापित किया जो मानवता, समानता, निस्वार्थ सेवा और एक ईश्वर की भक्ति पर केंद्रित है। आगे पढ़ें…

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।