Nita Ambani Jewellery​: 500 करोड़ के नेकलेस से लेकर 68 करोड़ रुपये की अंगूठी तक, जानिए Nita Ambani के पास कितने करोड़ के गहने

Summary :

Nita Ambani Jewellery: Nita Ambani आज भी अपनी खूबसूरती, एलिगेंस और स्टाइल में सभी को मात देती हैं। त्योहार और फंक्शन में जब वो सज-धजकर निकलती हैं तो देखने वालों की नजर उनसे नहीं हट पाती। साड़ी से लेकर ज्वैलरी तक उनके लुक में हर चीज खास होती है। खासतौर से नीता अंबानी की ज्वैलरी पर लाखों महिलाओं का दिल फिदा रहता है। उनके पास बेशकीमती पन्ना ज्वैलरी का अच्छा कलेक्शन है। आज हम आपको बताएंगे Nita Ambani के पास कितने करोड़ के गहने है। कुछ तो 500 करोड़ के नेकलेस से लेकर 68 करोड़ रुपये की अंगूठी तक का…

Nita Ambani Jewellery: Nita Ambani आज भी अपनी खूबसूरती, एलिगेंस और स्टाइल में सभी को मात देती हैं। त्योहार और फंक्शन में जब वो सज-धजकर निकलती हैं तो देखने वालों की नजर उनसे नहीं हट पाती। साड़ी से लेकर ज्वैलरी तक उनके लुक में हर चीज खास होती है। खासतौर से नीता अंबानी की ज्वैलरी पर लाखों महिलाओं का दिल फिदा रहता है।

उनके पास बेशकीमती पन्ना ज्वैलरी का अच्छा कलेक्शन है। आज हम आपको बताएंगे Nita Ambani के पास कितने करोड़ के गहने है। कुछ तो 500 करोड़ के नेकलेस से लेकर 68 करोड़ रुपये की अंगूठी तक का कलेक्शन है।

Nita Ambani Jewellery: जानिए नीता अंबानी के पास कितने करोड़ के गहने

1. 500 Crore Diamond Necklace

Nita Ambani Jewellery
Nita Ambani Jewellery( Source: Social Media)

जामनगर में अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन के दौरान नीता अंबानी ने अपना सबसे महंगा हार फ्लेक्स किया था। जो कि बड़े- बड़े हीरों और पन्नों से बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हार की कीमत 500 करोड़ रुपये है और इसे तैयार करने के लिए 3 साल तक मेहनत की गई थी। इस हार पर लगे 2 बड़े- बड़े पन्ने इस रॉयल बना देते हैं।

2.Paradise Ring

Nita Ambani Jewellery( Source: Social Media)
Nita Ambani Jewellery( Source: Social Media)

नीता अंबानी के पास मिरर ऑफ पैराडाइज की अंगूठी भी है। इसमें दुर्लभ हीरे की विशेषता, कट और शिल्प कौशल के प्रतीक का प्रमाण है। 52 कैरेट की गोलकोंडा हीरे की अंगूठी महाराजा और मुगल मैग्निफिसेंस संग्रह से संबंधित है। हालांकि इसकी कीमत £5 मिलियन (43,89,78,094 भारतीय रुपये) थी, ये क्रिस्टी की ऐतिहासिक नीलामी का हिस्सा था।

3. Mughal Ornament

Nita Ambani Jewellery( Source: Social Media)
Nita Ambani Jewellery( Source: Social Media)

Nita Ambani  के पास मुगल शासन की भी ज्वेलरी है। हीरे और स्पिनेल को एम्बेड करके बनाया गया है। इसमें दो स्वतंत्र बिना कटे माणिक और 30 से अधिक व्यक्तिगत रॉक हीरे हैं।

4. 280 Crore Necklace

Nita Ambani Jewellery( Source: Social Media)
Nita Ambani Jewellery( Source: Social Media)

नीता अंबानी का ये लुक बेटे आकाश की शादी का है. इस खास दिन के लिए नीता ने लाल रंग के आउटफिट्स को व्हाइट और ग्रीन एमरेल्ड ज्वैलरी से पूरा किया था। माना जाता है ये ज्वैलरी नीता के कलेक्शन की सबसे महंगी ज्वैल है।

5. Colombian Emeralds

Nita Ambani Jewellery( Source: Social Media)
Nita Ambani Jewellery( Source: Social Media)

पन्ना और हीरे का ये हार अंबानी परिवार के गहनों में शामिल है। ये अंबानी परिवार के सबसे कीमती हार में से एक हो सकता है। जामनगर में अनंत और राधिका की शादी के फंक्शन में Nita Ambani ने यह हार पहना था, जिसकी कीमत करीब 500-600 करोड़ रुपये बतायी गई थी।

Also Read: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: तुलसी पर फूटा मिहिर का गुस्सा, वही दूसरी तरफ रणविजय के खिलाफ मिलेंगे कही सबूत

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।