वर्ल्ड कप जिताने के साथ ही उठी हरमनप्रीत को कप्तानी से हटाने की मांग, होगा रोहित शर्मा जैसे हाल?

Summary :

Harmanpreet Kaur Captaincy: हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत ने पहली बार वीमेंस वर्ल्ड कप जीतकर आईसीसी ट्रॉफी का लंबा इंतजार खत्म किया। पूरे देश में जश्न का माहौल है, लेकिन इसी बीच हरमनप्रीत कौर को कप्तानी से हटाए जाने की मांग भी की जा रही है। Harmanpreet Kaur Captaincy: पूर्व दिग्गज ने उठाई मांग पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी ने अपने बयान ने नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने कहा है कि अब टीम की कमान स्मृति मंधाना को सौंप देनी चाहिए। अगर वाकई में ऐसा होता है तो हरमनप्रीत का…

Harmanpreet Kaur Captaincy: हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत ने पहली बार वीमेंस वर्ल्ड कप जीतकर आईसीसी ट्रॉफी का लंबा इंतजार खत्म किया। पूरे देश में जश्न का माहौल है, लेकिन इसी बीच हरमनप्रीत कौर को कप्तानी से हटाए जाने की मांग भी की जा रही है।

Harmanpreet Kaur Captaincy: पूर्व दिग्गज ने उठाई मांग

Harmanpreet Kaur Captaincy
Harmanpreet Kaur Captaincy

पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी ने अपने बयान ने नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने कहा है कि अब टीम की कमान स्मृति मंधाना को सौंप देनी चाहिए। अगर वाकई में ऐसा होता है तो हरमनप्रीत का हाल भी रोहित शर्मा जैसा हो सकता है।

इस साल मार्च में जब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि उनसे वनडे की कप्तानी छिन जाएगी। लेकिन बढ़ती उम्र और भविष्य की तैयारी के नाम पर रोहित को पद से हटा दिया गया। वहीं, हरमनप्रीत कौर फिलहाल 36 साल की हैं, जबकि रोहित शर्मा 38 साल की उम्र में कप्तानी से हटाए गए थे।

भविष्य की तैयारी जरुरी

Indian Womens Cricket Team
Indian Womens Cricket Team

Shantha Rangaswamy का कहना है कि यह बदलाव भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए जरूरी है। उन्होंने पीटीआई से कहा, “ये फैसला पहले ही हो जाना चाहिए था। हरमन एक शानदार बल्लेबाज और फील्डर हैं, लेकिन कभी-कभी रणनीतिक तौर पर कमजोर पड़ जाती हैं। मुझे लगता है कि कप्तानी के बोझ से मुक्त होकर वे टीम के लिए और बड़ा योगदान दे सकती हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि अब वक्त है आगे की सोचने का। अगला वनडे विश्व कप 2029 में और टी20 वर्ल्ड कप अगले साल ब्रिटेन में खेला जाना है। ऐसे में टीम को भविष्य के हिसाब से तैयार करना जरूरी है।

Harmanpreet Kaur Captaincy
Harmanpreet Kaur Captaincy

रंगास्वामी ने स्मृति मंधाना को हर फॉर्मेट के लिए कप्तानी का स्वाभाविक विकल्प बताया। उनके मुताबिक, “इतनी बड़ी कामयाबी के बाद कप्तानी में बदलाव को लोग सही नहीं मानेंगे, लेकिन यह भारतीय क्रिकेट और हरमन दोनों के लिए अच्छा होगा। उनके पास अभी 3-4 साल का क्रिकेट बाकी है, और अगर वे कप्तानी के दबाव से मुक्त होंगी तो और बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगी।”

Also Read: Womens Team की जीत के बाद इस बात पर Ashwin ने Mens Team पर साधा निशाना

Rahul Singh Karki