बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू, विजयी मुद्रा में संसद पहुंचे मोदी-शाह

Summary :

NULL

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र के शुरू होते ही टीडीपी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके कारण राज्यसभा और लोकसभा को स्थगित करना पड़ा। माना जा रहा है कि बजट सत्र में हंगामे के आसार हैं। वहीं विपक्ष पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। हालांकि, सत्तापक्ष के पास जवाब के तौर पर कार्ति चिदंबरम का मुद्दा है। बता दें कि कांग्रेस ने कार्ति के खिलाफ हो रही कार्रवाई को बदले की कार्रवाई बताया है, कांग्रेस भी इस मुद्दे को सदन में उछाल सकती है।

पीएम मोदी का हुआ स्वागत 

modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद पहुंचने पर भाजपा प्रमुख अमित शाह और केंद्रीय मंत्रियों ने उनका स्वागत किया।

शाह का जोरदार स्वागत

amit shah

संसद सत्र के पहले दिन पार्टी के कई मंत्रियों और नेताओं द्वारा नॉर्थ-ईस्ट की जीत पर भाजपा अमित शाह का जोरदार स्वागत किया गया। नेताओं ने शाह को त्रिपुरा का पटका पहनाकर जीत की बधाई दी। स्वागत करने वालों में संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार, रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी, किरण रिजिजू, जितेंद्र सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।

TMC-TDP का प्रदर्शन जारी 

TDP_TMC protest

बजट सत्र शुरू होने से पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने गांधी मूर्ति के पास पीएनबी घोटाले को लेकर हंगामा किया। वहीं, टीडीपी सांसदों ने आंध्र प्रदेश के बजट आवंटन को लेकर भी प्रदर्शन जारी रखा।

इससे पहले संसद की रणनीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार, नितिन गडकरी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहे।

बता दें कि बजट सत्र का पहला भाग 1 फरवरी से 9 फरवरी तक चला था। 1 फरवरी को बजट पेश किया गया था, जिसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस हुई थी। बजट सत्र का दूसरा चरण पांच मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक चलेगा।

अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team