93 साल की उम्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन, दिग्गज पार्टी नेताओं ने जताया शोक

Summary :

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि “वोरा जी एक सच्चे कांग्रेसी और अद्भुत इंसान थे। हम उन्हें बहुत मिस करेंगे। उनके परिवार और दोस्तों को मेरा प्यार और संवेदनाएं।”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन हो गया है। 93 साल की उम्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल बोरा ने दिल्ली के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि कोरोना वायरस के बाद हुई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के बाद यहां एक निजी अस्पतातल में उनका निधन हुआ। वह कुछ हफ्ते पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और कई दिनों तक एम्स में भर्ती रहने के बाद उन्हें छुट्टी भी मिल गई थी। उनके निधन पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। 

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि “वोरा जी एक सच्चे कांग्रेसी और अद्भुत इंसान थे। हम उन्हें बहुत मिस करेंगे। उनके परिवार और दोस्तों को मेरा प्यार और संवेदनाएं।”

वहीं इस दौरान प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा “श्री मोतीलाल वोरा जी के निधन से कांग्रेस पार्टी के हर एक नेता, हर एक कार्यकर्ता को व्यक्तिगत तौर पर दुःख महसूस हो रहा है। वोरा जी कांग्रेस की विचारधारा के प्रति निष्ठा, समर्पण और धैर्य के प्रतीक थे।…” उन्होंने आगे कहा कि “92 साल की उम्र में भी हर मीटिंग में उनकी मौजूदगी रही, हर निर्णय पर उन्होंने अपने विचार खुलकर प्रकट किए। आज दुःख भरे दिल से उन्हें अलविदा कहते हुए यह महसूस हो रहा है कि परिवार के एक बड़े बुजुर्ग सदस्य चले गए हैं। हम सब उन्हें बहुत याद करेंगे।”

कांग्रेस नेता के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि “मैंने अपनी राजनीति का ककहरा जिन लोगों से सीखा उनमें बाबूजी एक थे।अविभाजित मध्यप्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ तक वे हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए एक पथ प्रदर्शक थे। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:।”

कोरोना के नए स्ट्रेन के चलते भारत का बड़ा फैसला, ब्रिटेन से आने वाली सभी फ्लाइट्स 31 दिसम्बर तक रद्द

Desk Team