इजराइल और फिलिस्तीन संघर्ष पर भारत में राजनीतिक युद्घ छिड़ गया है। जहां अब नेतागण एक दूसरे पर तंज कसने के लिए इस त्रासदी का उपयोग कर रहे हैं। जी हाँ कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के एक बयान को लेकर हिमंत बिस्व सरमा ने जमकर निशाना साधा है। जहां उन्होंने कहा है की उन्हें लगता है की वो शरद पवार जल्द ही सुप्रिया सुले को हमास भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर कसा तंज
हिमंत बिस्व सरम होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कहा की वे छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान गए थे। जहां भाजपा के कार्यकर्ता ज़मीनी स्तर पर अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा की वो आसानी से चुनाव भी जीत जाएंगे। लेकिन उन्होंने राहुल गाँधी समेत कांग्रेस नेताओं पर तंज कस्ते हुए कहा की राहुल गांधी के पास कोई योग्यता नहीं है, वह यहां अपने पिता (राजीव गाँधी) और मां (सोनिया गाँधी) की वजह से ही राजनीति में हैं।


Download Android App
Download iOS App



