मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै पीठ ने बुधवार को आरएसएस को अक्टूबर में तमिलनाडु के मदुरै, रामनाथपुरम और शिवंगई जिलों में रैलियां आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। बता दें कि RSS को 22 अक्टूबर को 11 जिलों में जुलूस निकालने की अनुमति दी गई थी।
इन जिलों में आरएसएस को रैली करने की मिली इजाजत
मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ में एक याचिका दायर की गई थी जिसमें मदुरै सहित 14 दक्षिणी जिलों में 20 स्थानों पर आरएसएस की रैलियां आयोजित करने की अनुमति मांगी गई थी। याचिका में मदुरै, तंजावुर, त्रिची, डिंडीगुल, थेनी, पुदुकोट्टई, करूर, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, तेनकासी, विरुधुनगर, शिवगंगई, रामनाथपुरम, कन्याकुमारी सहित 14 जिलों में रैलियां आयोजित करने की अनुमति देने का अनुरोध किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



