मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि उन्हें तंबाकू और सुपारी खाने का पछतावा है। उन्होंने कहा कि काश किसी ने 40 साल पहले उन्हें इस आदत पर चेताया होता। कैंसर का सामना कर चुके शरद पवार यहां भारतीय दंत संगठन (आईडीए) के 2022 तक मुख के कैंसर को खत्म करने के मिशन की शुरुआत के मौके पर बोल रहे थे।
पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि सर्जरी और दांत उखाड़ने के कारण उन्हें बहुत परेशानी हुई तथा मुंह खोलने, खाना निगलने और बात करने में भी दिक्कतें हुईं। उन्होंने कहा कि उन्हें कष्ट है कि लाखों भारतीय अब भी इस संकट में फंसते हैं। उन्होंने कहा कि वह मुद्दा संसद में उठाएंगे।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



