लॉकडाउन का ग्राफ शेयर करते हुए राहुल का केंद्र पर वार- एक ही चीज को बार-बार दोहराना मूर्खता है

Summary :

राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बार-बार एक ही काम करना और उसमें भी अलग परिणाम की उम्मीद करना एक सनक ही है-अज्ञात।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को लेकर किसी अज्ञात विचारक के उद्धरण के साथ शनिवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बार-बार एक ही युक्ति कर उसके अलग परिणाम की उम्मीद करना सनकीपन है। 

राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बार-बार एक ही काम करना और उसमें भी अलग परिणाम की उम्मीद करना एक सनक ही है-अज्ञात।’’ इसके साथ ही उन्होंने लॉकडाउन के चारो चरणों में कोरोना के लगातार बढ़ रहे ग्राफ को भी पोस्ट किया है जिनमें दिखाया गया है कि हर लॉकडाउन में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़े है। 

कांग्रेस नेता ने कोरोना संकट को लेकर सरकार पर शुक्रवार को भी निशाना साधते हुए कहा था ‘‘भारत एक गलत दौड़ जीतने के रास्ते पर बढ़ रहा है। यह अहंकार और अक्षमता के घातक मिश्रण के परिणामस्वरूप उत्पन्न हुई भयावह त्रासदी है।’’

World Corona : विश्व में महामारी से संक्रमितों की संख्या 76 लाख के पार, 4 लाख 25 हजार लोगों की मौत

राहुल ने कहा, भारत में जिस तरह से लॉकडाउन किया गया था, उसके कारण मानसिकता बदल गई है। काफी डर वाला माहौल है। लोगों का मानना ​​है कि वायरस एक बहुत गंभीर बीमारी है, जो यह है। लोगों में ये डर बैठ गया है कि कोरोना वायरस एक घातक बीमारी है। वायरस के साथ धीरे-धीरे इस डर को भी दूर किया जाना चाहिए।

Desk Team