हाल में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने पिछले साल मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत को लेकर शनिवार को भाजपा पर निशाना साधा। शत्रुघ्न ने सवाल किया, ”कृपया मुझे बताइए कि पप्पू कौन है और असली फेंकू कौन साबित हुआ है। (हाल में चुनाव वाले) तीन राज्यों में कौन जीता।”
गौरतलब है कि भाजपा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अक्सर ”पप्पू” कहकर संबोधित करती है जबकि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठे वादे करने का आरोप लगाकर उन्हें अक्सर ”फेंकू” कहती है। शत्रुघ्न सिन्हा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी झूठे वादे करने के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कहा कि वह 2022, 2024, 2029 में भी ऐसा करते रहेंगे लेकिन वह इस बार प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले।


Download Android App
Download iOS App




