शत्रुघ्न का PM मोदी पर हमला, कहा- पीएम बनने से कोई बुद्धिमान नहीं बनता

Summary :

NULL

बीजेपी के पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों में आक्रामक रूख से अप्रसन्नता जताते हुए गुरुवार को कुछ मशविरा देने का प्रयास किया। शत्रुघ्न सिन्हा कई मौकों पर अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल जाते हैं जिससे उनकी नाराजगी साफ दिखाई देती है। इस बार उन्होंने कर्नाटक प्रचार खत्म होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा वार किया।

उन्होंने ट्वीट में मोदी को टैग किया और कहा कि प्रधानमंत्री बनने से कोई बुद्धिमान नहीं बन जाता। ‘प्रधानमंत्री बनने से कोई बुद्धिमान नहीं बन जाता बल्कि पीएम बनने के लिए किसी योग्यता की जरूरत नहीं है।’ सिन्हा ने अपने पहले ट्वीट में लिखा- ”सर आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। धन शक्ति के बजाए जन शक्ति प्रबल होगी। हालांकि मुझे एक स्टार प्रचारक के तौर पर आमंत्रित नहीं किया गया जैसे बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश से लेकर गुजरात जैसे राज्य में भी नहीं किया गया था।

कारण हम सभी को बेहतर तरीके से मालूम है।” दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, ”मैं एक पुराने दोस्त, साथी और शुभचिंतक, समर्थक और पार्टी के सदस्य के तौर पर नम्रतापूर्वक आपको सुझाव देता हूं कि हमें सीमाएं नहीं लांघनी चाहिए। एक-दूसरे पर निजी आक्षेप ना लगाएं। शिष्टाचार बनाए रखते हुए मुद्दों को बेहतरीन तरीके से पेश करें। पीएम पद की मार्यादा और गरिमा को बरकरार रखा जाना चाहिए।”तीसरे ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- आखिर हम क्यों बेतुके ढंग की परिभाषाओं को लेकर आ रहे हैं।

जैसे कि पीपीपी मॉडल की बात करते हुए उसे पुड्डुचेरी, पंजाब और परिवार बताया था। परिणामों की घोषणा 15 तारीख को होगी। कुछ भी हो सकता है। पीएम होना किसी को बुद्धिमान नहीं बनाता है। पीएम बनने के लिए किसी योग्यता की जरूरत नहीं होती है। केवल बहुमत चाहिए।” बता दें कि इससे पहले भी कई मुद्दों पर सिन्हा ने पार्टी के रुख से अलग बयान दिए हैं जिसकी वजह से सरकार की फजीहत होती रही है। गुजरात चुनाव के दौरान जब पीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह सहित कांग्रेस के नेताओं द्वारा पाकिस्तानी अधिकारियों से मुलाकात करने का मुद्दा उठाया था तो उस समय भी शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी की नसीहत दे डाली थी।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी  के साथ।

Desk Team