शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह

Summary :

Summary suggestions for Post Contentभारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सौंपा है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपना अपडेटेड बायो शेयर किया है। हालांकि, पार्टी की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

क्यों दिया इस्तीफा?

शहजाद पूनावाला बीजेपी के मुखर प्रवक्ता और पीएम मोदी के कट्टर समर्थक के रूप में जाने जाते रहे हैं। CNN न्यूज़ 18 के सूत्रों के हवालों से पता चला कि शहजाद पूनावाला ने पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। रिपोर्ट के हवाले से खबर आ रही है कि उन्होंने निजी कारणों की वजह से इस्तीफा दिया है। हालांकि पार्टी और उनकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन उन्होंने जो अपना सोशल मीडिया का बायो अपडेट किया है और उसमें कहीं भी बीजेपी का जिक्र नहीं है।

शेयर किया अपडेटेड बायो

शहजाद पूनावाला ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना अपडेटेड बायो शेयर किया है। उन्होंने अपने बायो से ‘नेशनल स्पोक्सपर्सन, बीजेपी’ का पद हटा दिया है। हालांकि उन्होंने अपने बायो में खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आजीवन समर्थक बताया है। उन्होंने अपने इंटरव्यू का एक क्लिप भी रिपोस्ट किया है, जिसमें वह एक्टिव पॉलिटिक्स छोड़ने पर विचार करने की बात कर रहे हैं।

क्यों कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे?

Shehzad Poonawalla BJP Resignation
Shehzad Poonawalla (Image- Social Media)

शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने साल 2017 में कांग्रेस छोड़ी थी, इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्होंने कांग्रेस की अध्यक्ष पास की चुनावी प्रक्रिया को लेकर हुए विवाद के बाद पार्टी छोड़ी थी। उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया था। प्रवक्ता के पद पर रहते हुए उन्होंने बेबाकी से पार्टी का बचाव करते हुए विपक्ष पर तीखा प्रहार किया।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।