Sheikh हसीना से सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी ने की मुलाकात

Summary :

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की तथा दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने तथा कुछ अन्य विषयों पर चर्चा की। Highlights . सोनिया गांधी ने Sheikh Hasina से की मुलाकात . राहुल और प्रियंका गांधी भी मुलाकात की . शपथ ग्रहण समारोह के लिए रविवार को नई दिल्ली पहुंची थीं Sheikh हसीना से की मुलाकात कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार…

Sheikh हसीना

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की तथा दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने तथा कुछ अन्य विषयों पर चर्चा की।

Highlights
. सोनिया गांधी ने Sheikh Hasina से की मुलाकात
. राहुल और प्रियंका गांधी भी मुलाकात की
. शपथ ग्रहण समारोह के लिए रविवार को नई दिल्ली पहुंची थीं

Sheikh हसीना से की मुलाकात

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना(Sheikh हसीना) से मुलाकात की। बता दें कि राहुल गांधी ने अपने ‘व्हाट्सएप’ चैनल पर इस मुलाकात का वीडियो जारी किया। इसमें गांधी परिवार के तीनों सदस्य शेख हसीना से गलते मिलते और उनके साथ बातचीत करते देखे जा सकते हैं। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हमने भारत और बांग्लादेश के बीच विश्वास, सहयोग और आपसी विकास की प्रतिबद्धता पर आधारित स्वाभाविक संबंध को और मजबूत करने के लिए कई विषयों पर चर्चा की।’’

Bangladesh PM Sheikh Hasina met Sonia, Rahul, Priyanka, Modi invited them  to visit his country

Sheikh हसीना शपथ ग्रहण समारोह में हुई थी शामिल

हसीना(Sheikh हसीना) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रविवार को नई दिल्ली पहुंची थीं। गांधी परिवार और शेख हसीना के परिवार के बीच लंबे समय से निकट संबंध रहे हैं। हसीना के पिता बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान की अगुवाई में जब बांग्लादेश पाकिस्तान से अलग होकर एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया था तो उस समय इंदिरा गांधी भारत की प्रधानमंत्री थीं और मुक्ति संग्राम में भारत ने मुक्ति वाहिनी का खुलकर सहयोग किया था।

सोनिया गांधी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से की मुलाकात, राहुल  और प्रियंका गांधी भी रहे मौजूद

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar