शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन जारी रहेगा ।
विधानसभा चुनाव से पूर्व सत्ताधारी दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर विचार-विमर्श जारी है। ठाकरे ने यहां एक समारोह में ठाणे के लिए विभिन्न नागरिक परियोजनाओं की शुरूआत की।
यह कार्यक्रम राम गणेश गडकरी आडिटोरियम में आयोजित की गयी थी । इसमें पार्टी नेताओं, चुने हुए प्रतिनिधियों और ठाणे नगर निगम के अधिकारियों ने हिस्सा लिया था ।
उन्होंने बताया, ‘‘भाजपा ओर शिवसेना अभी गठबंधन में हैं और यह जारी रहेगा ।’’
शिवसेना प्रमुख ने पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में मुंबई में कहा था कि उनकी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन ‘अटल’ है और गठबंधन सत्ता में दोबारा वापस लौटेगा ।


Download Android App
Download iOS App



