शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को भाषा की मर्यादा भूलते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला किया।ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भोगी कहा। ठाकरे इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि विरार में शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान योगी ने अपना खड़ाऊं नहीं उतारा। योगी को चप्पलों से पीटना चाहिए।
ठाकरे ने कहा कि ईश्वर के प्रतिरूप शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष जाने से पहले खड़ाऊं उतारना उनके प्रति सम्मान प्रकट करना है और यह समान्य प्रक्रिया है, लेकिन योगी ने ऐसा नहीं किया। उनसे और क्या अपेक्षा की जा सकती है? यह शिवाजी महाराज का अपमान है।
एक मराठी चैनल से बातचीत में उद्धव ठाकरे ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की युवा पीढ़ी में हिंदुत्व के आदर्श नहीं झलकते। शिवसेना प्रमुख से यह पूछा गया था कि क्या उन्हें इस बात का अफसोस है कि पिछले 25 साल से भारतीय जनता पार्टी उनकी सहयोगी है। इस सवाल के जवाब में उद्धव ने कहा कि यह दुभाग्यपूर्ण है. कुछ चीजों को लेकर अफसोस है, क्योंकि भाजपा की नई पीढ़ी में हिंदुत्व के आदर्श नहीं दिखते। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा अहंकारी हो गई है। 28 तारीख को होने वाला पालघर लोकसभा उप चुनाव अहंकार और वफादारी के बीच होगा। उन्होंने कहा कि वह सत्ता में आने के बाद अहंकारी हो गए हैं, लेकिन हम लोग पालघर उप चुनाव में उन्हें सच्चाई से अवगत कराने के लिए लड़ रहे हैं ।
इस बीच शिवसेना के उम्मीदवार श्रीनिवास वनगा के लिए धनाऊ में एक प्रचार रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी 25 वर्षों तक हिंदुत्व के लिए भाजपा के साथ रही। बालासाहेब ने इसे (भाजपा के बुरे कर्मों को) बर्दाश्त किया। हमने बहुत कर लिया और मैं अब इसे बर्दाश्त नहीं करुंगा।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



