PM पर शौरी का नया वार, बोले- मोदी को समर्थन देना थी सबसे बड़ी भूल

Summary :

NULL

अरुण शौरी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर जोरदार हल्ला बोला है। मोदी सरकार पर लगातार हो रहे वार थमने का नाम ही नहीं ले रहे। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने एक हफ्ते में दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। इस बार शौरी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी को समर्थन देना उनकी सबसे बड़ी भूल थी। इतना ही नहीं उन्होंने मोदी की तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से की है।

हिमाचल प्रदेश के कसौली में आयोजित दिवंगत लेखक खुशवंत सिंह के नाम पर हो रहे साहित्य समारोह के उद्घाटन मौके पर अरुण शौरी ने ये बातें कही। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने कई गलतियां की है जिसमे वीपी सिंह को समर्थन देना और फिर उसके बाद मोदी को समर्थन देकर। उन्होंने कहा कि ये मत सोचिये कि आपके नेता सत्ता में आते ही बदल जायेंगे। शौरी ने कहा, पहले उनके चरित्र को परखना चाहिए कि वे अपनी बातों में कितने खरे हैं, उसके बाद समर्थन देना चाहिए।

उन्होंने मोदी सरकार पर ये भी कहा, ‘नोटबंदी के बाद मुझे कितने जुल्म झेलने पड़े और कहते हैं कि लोग चाहें मुझे जान से भी मार दें, मैं दलितों की सेवा करने से नहीं चूकूंगा। अरे कौन कह रहा है मार देंगे। ऐसा बोलना सिर्फ भाषण कला नहीं है एक सोच है क्योंकि अपने आपको पीड़ित बताना आपको मौका देता है कि आप किसी का भी शोषण कर सकें।’ अरुण शौरी ने कहा, ”ट्रंप हमेशा ये शिकायत करते रहते हैं कि लोग उनके खिलाफ हैं और मीडिया भी हमेशा उनकी गलत छवि पेश करता है।”

Desk Team