जम्मू के बनिहाल में पिछले महीने एसएसबी के एक गश्ती दल पर हुए आतंकी हमले के संबंध में तीन आतंकियों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने जम्मू और कश्मीर के रामबन जिले से एक हथगोला बरामद किया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, बनिहाल में एसएसबी कंपनी पर 20 सितंबर को हुए हमले में शामिल तीन आंतकियों से पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान, उनमें से एक ने बताया कि उन्होंने कासकूत बनिहाल के सामान्य इलाके में भी एक हथगोला रखा था।
अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर, दो पुलिस टीम ने कल इलाके की तलाशी ली और हथगोला बरामद किया। तीन आतंकियों ने 20 सितंबर को बनिहाल में सीमा सुरक्षा बल के एक गश्ती दल पर हमला कर दिया था जिसमें एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई थी और एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया था।


Download Android App
Download iOS App



