जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने कॉमन फैसिलिटी सेंटर का किया औचक निरीक्षण

Summary :

Sitapur News Today:  ओडीओपी योजना “एक जिला एक उद्योग” के तहत बिसवां क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर माफी में बने कॉमन फैसिलिटी सेंटर का जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण की तहसील प्रशासन को भी सूचना नहीं थी। मंगलवार की सुबह जिलाधिकारी राजा गणपति आर नें बिसवां बुनकर वेलफेयर सोसाइटी भगवानपुर माफी में बने कॉमन फैसिलिटी सेंटर का औचक निरीक्षण किया। ODOP Scheme बता दें कि ओडीओपी योजना ” एक जिला एक उद्योग” के तहत बुनकर मजदूर इस सेंटर पर काम करते हैं। सीतापुर जनपद में एक जिला एक उद्योग योजना के तहत दरी बनाने का…

Sitapur News Today:  ओडीओपी योजना “एक जिला एक उद्योग” के तहत बिसवां क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर माफी में बने कॉमन फैसिलिटी सेंटर का जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण की तहसील प्रशासन को भी सूचना नहीं थी। मंगलवार की सुबह जिलाधिकारी राजा गणपति आर नें बिसवां बुनकर वेलफेयर सोसाइटी भगवानपुर माफी में बने कॉमन फैसिलिटी सेंटर का औचक निरीक्षण किया।

ODOP Scheme

Sitapur News Today
Sitapur News Today

बता दें कि ओडीओपी योजना ” एक जिला एक उद्योग” के तहत बुनकर मजदूर इस सेंटर पर काम करते हैं। सीतापुर जनपद में एक जिला एक उद्योग योजना के तहत दरी बनाने का उद्योग किया जाता है। जिलाधिकारी ने इस सेंटर में बने डिस्पले सेंटर, सैंपलिंग सेंटर, डिजाइनिंग सेंटर, प्रोसेसिंग सेंटर, स्टॉक रूप आदि निरीक्षण किया तथा बुनकरों से बातचीत की।

Sitapur News Today

ODOP Scheme
ODOP Scheme

इसके उपरांत उन्होंने कहाकि ओडीओपी की समिति का गठन करेंगे, बायर सेलर मीट करवाएंगे उन्होंने दरी की डिजाइनों को देखा और बुनकरों की तारीफ की। इस दौरान समिति के अध्यक्ष रफीक अंसारी, सचिव हयात कौसर, जिला उद्योग अधिकारी संजय सिंह, शुभम, शाहनवाज अहमद, अनीश खान, एखलाख अहमद, मोहम्मद रजा, प्रधान प्रतिनिधि महताब आदि मौजूद रहे।

ALSO READ: खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही हिमाचल सरकार, पुरस्कार राशि 3 करोड़ रुपये से बढ़ाकर की 5 करोड़

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।