केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए सोमवार को कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाया जाना चाहिए। अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के दौरे पर आईं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ने जेएनयू के सिलसिले में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, “मैंने पहले भी कहा था और आज भी कह रही हूं कि शैक्षणिक संस्थानों को राजनीति का अखाड़ा ना बनाया जाए। इससे हमारे छात्रों के जीवन और उनकी प्रगति पर असर पड़ता है।”
उन्होंने कहा, “मैं आशान्वित हूं कि राजनीति का अखाड़ा और राजनीतिक मोहरे की तरह छात्रों को इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जेएनयू के मामले में जांच शुरू हुई है और किसी भी संवैधानिक पद पर रहते हुए तफ्तीश के दौरान कोई भी टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।


Download Android App
Download iOS App



