कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी के अलावा दक्षिण भारत से चुनाव लड़ने पर स्मृति ईरानी ने ट्वीट करके तंज कसा है। उन्होंने अमेठी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र के पत्र को संलग्न करते हुए ट्वीट किया, ”अमेठी ने भगाया, जगह जगह से बुलावे का स्वांग रचाया, क्योंकि जनता ने ठुकराया। ‘भाग राहुल भाग’ सिंहासन खाली करो राहुल जी, जनता आती है।”
अमेठी ने भगाया,
जगह-जगह से बुलावे का स्वांग रचाया,
क्योंकि जनता ने ठुकराया। #BhaagRahulBhaag
सिंहासन खाली करो राहुल जी कि जनता आती है pic.twitter.com/oVEox3YyHh— Chowkidar Smriti Z Irani (@smritiirani) March 23, 2019
इस बीच कांग्रेस ने भी स्मृति ईरानी पर पलटवार किया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘चांदनी चौक ने हराया, अमेठी ने हरा कर भगाया, जिसे बार-बार जनता ने ठुकराया, हर बार राज्यसभा से संसद का रास्ता पाया, अब अमेठी ने हार की हैट्रिक का मौहाल बनाया।’ सुरजेवाला ने स्मृति की तरह #BhaagSmritiBhaag भी लिखा।
चाँदनी चौक ने हराया,
अमेठी ने हरा कर भगाया,
जिसे बार बार जनता ने ठुकराया,
हर बार राज्य सभा से संसद का रास्ता पाया,
अब अमेठी ने हार की हैट्रिक का मौहाल बनाया।#BhaagSmritiBhaag https://t.co/ek5O5Xr2Rj
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 23, 2019
गौरतलब है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने पत्र में राहुल गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने वाला बताया है। साथ ही दक्षिण भारत के कार्यकतार्ओं की मांग पर उन्हें प्रस्ताव स्वीकार करने की सलाह भी दी है। उन्होंने कहा है कि अमेठी की जनता में काफी उत्साह एवं उनके प्रति समर्थन है। पत्र में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए कहा है कि उन्होंने भी उत्तर भारत के साथ-साथ दक्षिण भारत से चुनाव लड़कर देश का प्रतिनिधित्व किया है।


Download Android App
Download iOS App



